मध्यप्रदेश पर्यटन की नई पेशकशों और उत्पादों पर संक्षिप्त सत्र का आयोजन

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड ने आज मध्य प्रदेश भवन में पर्यटन की नई पेशकशों और उत्पादों पर संक्षिप्त सत्र का आयोजन किया। सत्र में प्रदेश के वन्य-जीव पर्यटन, विरासत पर्यटन, आध्यात्मिक पर्यटन और साहसिक पर्यटन से जुड़े उत्पादों पर चर्चा की गई। सत्र में ट्रैवल एजेंट्स, टूर-ऑपरेटर्स, होटल व्ययसायी, पर्यटक और मीडिया जगत के व्यक्तियों ने भाग लिया। सत्र का संचालन मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड की अतिरिक्त प्रबंध संचालक सुश्री बिदिशा मुखर्जी ने किया। सत्र के अंत में उन्होंने प्रश्नोत्तर और सुझावों के माध्यम से पर्यटन की पेशकशों को अधिक आकर्षित बनाने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *