ज़िद, जुनून और जज़्बे के साथ टीमभावना से मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य क्षेत्र में शीर्ष में ले जायेंगे: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

निजी न्यूज चेनल के “मंच मध्यप्रदेश” कार्यक्रम में शामिल हुए चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, समाजसेवियों को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि ज़िद,जुनून और जज़्बे के साथ टीमभावना से कार्य कर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदाय में शीर्ष में ले जायेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान बजट में विगत वर्ष की तुलना में स्वास्थ्य क्षेत्र में 34 प्रतिशत अधिक राशि का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में की गयी यह वृद्धि शासन की स्वास्थ्य क्षेत्र की प्राथमिकता को निरूपित करती है। उप-मुख्यमंत्री श्रीं शुक्ल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से हर नागरिक तक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करने का कार्य हुआ है। आयुष्मान भारत योजना के लिए गत वर्ष की तुलना में 45 प्रतिशत अधिक बजट का प्रावधान वर्तमान वित्तीय वर्ष में किया गया है। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल भोपाल के में निजी न्यूज़ चैनल के “मंच मध्यप्रदेश” मेडिकली स्पीकिंग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *