संचार और सूचना प्रोद्यौगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन व्यवस्था सुधारने के लिए तीन वर्ष के भीतर दो लाख ५५ हजार ग्राम पंचायतों को नेशनल ऑप्टिकल
फाइबर नेटवर्क से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण केन्द्र के रूप में बढ़ावा देने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए सरकार ने आठ ऐसे शहरों का चयन किया है जहां इससे संबंधित कंपनियां स्थापित की जाएंगी। इन कंपनियों को सब्सिडी के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र से दो करोड़ अस्सी लाख लोगों को रोजगार मिल सकता है।जितनी इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स की खपत है, देश में विमान २०२० तक चार सौ बिलियन डालर होने वाला है। इसलिए बहुत जरूरी है। इस सेक्टर में म्न्युफेकचरिंग को बढ़ाए जो मैंने इस विषय में प्रदर्शन को देखा है। लगभग हम २ करोड़ ८० लाख लोगों को नौकरी दे सकते हैं।