“एनर्जी” सीडी और “श्रद्धा के फूल” पत्रिका का विमोचन

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने आज ‘एनर्जी’ सीडी और ‘श्रद्धा के फूल’ पत्रिका का विमोचन किया। श्री गुप्ता ने कहा कि यह सीडी लोगों को अवसाद से उबारने में मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि महान व्यक्तित्व के धनी श्री हरीशचन्द्र धारिया के सम्मान में प्रकाशित ‘श्रद्धा के फूल’ पत्रिका पठ्नीय एवं अनुकरणीय है। संतूर वादक सुश्री वर्षा अग्रवाल द्वारा ‘एनर्जी’ सीडी में कुछ ऐसे राग गाये गये हैं जिनसे मनुष्य को ऊर्जा मिलती है। यह पूरी सीडी मेडीटेशन पर आधारित है। श्री भगवान दास मीणा ने बताया कि पत्रिका का प्रकाशन श्रमिकों के सहयोग से किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *