अपहृत लोगों के परिजनों से आज शाम मिलेंगी

सुषमा स्वराज ने कहा है कि इराक में अपहृत भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। हम वह सब प्रयत्न कर रहे हैं जो एक सरकार को करने चाहिए और मैं पर्सनली सुपरवाइज+ कर रही हूं उन सबको, इसलिए मैं आश्वासन देना चाहती हूं, उन लोगों को, सरकार की तरफ से हर संभव और केवल संभव नहीं

, इसे कह सकते हैं न कि हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अपहृत ४० लोगों में अधिकतर लोग पंजाब के हैं। इनके अलावा कुछ अन्य भारतीय तिकरित और मोसूल में फंसे हैं। विदेश मंत्रालय इराक की स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए है और हर घंटे इराक सरकार से संपर्क किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने इराक में फंसे भारतीयों के बारे में जानकारी देने के लिए २४ घंटे का नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इस कक्ष के फोन नंबर हैं- ०११ २३०१ २११३, २३०१ ७९०५, २३०१ ४१०४ ।इराक में भारतीयों के अपहरण से पंजाब में उनके परिवारों में भय का माहौल है। १३ लोगों के परिजन आज शाम विदेशमंत्री सुषमा स्वराज से मिलेंगे। इराक में फंसे मनजिन्दर सिंह की बहन गुरपिन्दर कौर ने हमारे जालंधर संवाददाता को बताया कि कल विदेशमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनके भाई सहित सभी लोगों की वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *