आईपीएल क्रिकेट में कथित स्पॉट फिक्सिंग

आईपीएल क्रिकेट मैचों में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी के सिलसिले में सीबी-सीआईडी पुलिस ने आज चेन्नई में छह जगहों पर छापे मारे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाल में गिरफ्तार एक व्यक्ति ने अपने कई सम्पर्कों के बारे में बताया है। चेन्नई में गिरफ्तार एक और फाइनांसर ने स्वीकार किया कि मैच फिक्सिंग में वह अपना मकान गवां चुका है। पुलिस ने कहा है कि आज तड़के मारे गए छापों में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया जबकि तीन भागने में कामयाब हो गए। छापों में मैच फिक्सिंग के लिए काम में आने वाले इलैक्ट्रोनिक उपकरण और कई लाख रूपये बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *