ट्यूबवेल बंद क्यों, आज ही चालू करो

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने रायसेन रोड आनंद नगर क्षेत्र की गुप्ता कालोनी में ट्यूबवेल बंद मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने ट्यूबवेल को तुरंत चालू करने के निर्देश दिए। श्री गौर आज वार्ड 59 और 61 की बस्तियों का भ्रमण कर रहे थे।

श्री गौर ने आनंद नगर चौराहे से गुप्ता नगर की रोड के साथ-साथ नाली बनाने को कहा। इसी कालोनी में बंद ट्यूबवेल को देखकर उन्होंने नगर निगम के जल कार्य विभाग के अधिकारी से पूछा कि ट्यूबवेल बंद क्यों है, आज ही चालू करें। श्री गौर ने पटेल नगर में ए.बी.सी. सेक्टर में जन-भागीदारी और नगर निगम द्वारा 24 लाख रुपये से बनाये जा रहे दो किलोमीटर लम्बे आंतरिक मार्ग का निरीक्षण किया और जन-भागीदारी की निधि में 50 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया। श्री गौर ने गुप्ता कालोनी, श्री राम मंदिर बाल विहार, गादिया मोहल्ला और पटेल नगर आदि बस्तियों का भ्रमण कर नागरिकों से चर्चा की। श्री गौर ने कारपोरेट इन्स्टीट्यूट ऑफ साइन्स एण्ड टेक्नालाजी द्वारा प्रायोजित केमिकल इंजीनियरिंग ऑटोमेशन एण्ड इंटेलीजेन्ट कम्प्यूटिंग पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमीनार में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *