गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय में गत माह छोटे-बड़े 2059 ऑपरेशन किए गए। इस अवधि में 85 हजार 695 जाँच की गई। अधिष्ठाता डॉ. भानु दुबे ने जानकारी दी कि महाविद्यालय में एक माह
में कुल 43,952 ओपीडी और 4,660 आंतरिक रोगी को उपचार का लाभ मिला। सर्वाधिक रोगी 11,494 मेडिसिन विभाग में पहुँचे। स्किन एवं व्ही डी विभाग में 6,246 और आर्थोपेडिक्स में 5,180 रोगी को उपचार का लाभ मिला।