कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएँ भोपाल एवं मंडीदीप के अंतर्गत संचालित चिकित्सालय एवं औषधालयों के आगामी 30 सितम्बर तक खुलने एवं बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार अब ये अस्पताल प्रात: 7.30 से 11.30 बजे एवं शाम 4.30 से 6.30 बजे तक मरीजों के लिये खुले रहेंगे। बाह्य रोगियों के उपचार के लिये यह अस्पताल प्रात: 8.00 से दोपहर 1.00 बजे एवं शाम 5.00 से 6.00 बजे तक खुले रहेंगे।