निर्यात मूल्य बढ़ाकर ५०० डॉलर प्रति मीट्रिक टन किया

सरकार ने देश में प्याज की आपूर्ति में सुधार के लिए इसके न्यूनतम निर्यात मूल्य में और बढ़ोतरी कर इसे ५०० डॉलर प्रति मीट्रिक टन कर दिया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्याज की बढ़ते खुदरा

तथा थोक मूल्यों और मानसून में देरी के कारण यह फैसला किया गया है। सरकार द्वारा गठित अंतर मंत्रालय समिति ने सर्वसहमति से प्याज का न्यूनतम निर्यात मूल्य ३०० डॉलर प्रति मीट्रिक टन से बढाकर ५०० डॉलर प्रति मीट्रिक टन कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *