हिन्दी ग्रंथ अकादमी का बनेगा नया सेवा भर्ती नियम

उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि हिन्दी ग्रंथ अकादमी के पदों के युक्तियुक्तकरण के लिए नया सेवा भर्ती नियम बनायें। उन्होंने कहा कि अकादमी को कम्प्यूटरीकृत करें। सभी जगह सी.सी.टी.व्ही. केमरा लगवायें।

श्री गुप्ता ने यह निर्देश अकादमी की कार्यसमिति की बैठक मे दिये। श्री गुप्ता ने कहा कि पुस्तकों के मुद्रण के लिए टेण्डर करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए। श्री गुप्ता ने अकादमी भवन के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करवायें। उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि संविदा नियुक्ति की पारदर्शी प्रक्रिया निर्धारित करने के बाद ही भर्ती करें। अकादमी के कक्षों का निरीक्षण करने के बाद अनुपयोगी सामग्री के अपलेखन के निर्देश दिये। विभिन्न संस्थाओं को मांग अनुसार उपलब्ध करवायी गयी पुस्तकों की राशि की वसूली करवाने के निर्देश भी श्री गुप्ता ने दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *