वित्तमंत्री ने सिगरेट, सिगार और चुरुट पर उत्पाद शुल्क ग्यारह प्रतिषत से ७२ प्रतिशत की दर से बढ़ाने का प्रस्ताव किया है। पान मसाले पर उत्पाद शुल्क बारह से बढ़ाकर सोलह प्रतिशत, तम्बाकू पर पचास से
बढ़ाकर ५५ प्रतिशत और गुटका- खैनी पर साठ से बढ़ाकर सत्तर प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। वित्तमंत्री ने अप्रत्यक्ष करों से सात हजार ५२५ करोड़ रुपए की आय का अनुमान लगाया है।