मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज केन्द्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आधुनिक भारत के पुनर्निर्माण का बजट बताया। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार ने जो घाव दिये थे, यह उन पर मरहम लगाने का प्रयास है।
श्री चौहान ने कहा कि यह बजट शक्तिशाली, समृद्धशाली, गौरवशाली भारत की आधारशिला रखने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि चाहे आंतरिक सुरक्षा का क्षेत्र हो अथवा शहरी-ग्रामीण विकास या अधोसंरचना का निर्माण, हर तरफ ध्यान दिया गया है। बजट में किसानों, गरीबों का खास ख्याल रखा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बजट से माताओं, बेटियों की जिन्दगी में नया सवेरा लाने की शुरूआत हुई है। इस बजट के दूरगामी परिणाम मिलेंगे।