राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद की सरकार

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश की सरकार गरीब और जरूरतमंद की सरकार है। उनके जीवन को आसान बनाने के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य की बुनियादी जरूरतों की उपलब्धता सरकार

का प्राथमिक दायित्व है। प्रदेश की सरकार यह कार्य पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। रियायती दर पर अनाज, ब्याज मुक्त ऋण, फिशरमेन क्रेडिट कार्ड, दुर्घटना बीमा योजना, मछली मार्केट, आवास, नि:शुल्क उपचार और शिक्षा के लिये सभी जरूरी व्यवस्थाएँ सरकार द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध करवायी जा रही है। मेधावी बच्चों की शिक्षा में धन की कमी नहीं होने दी जायेगी। उन्होंने उपस्थित समुदाय का आव्हान किया कि वह यह संकल्प ले कि हर बच्चा पढ़ने जाये। श्री चौहान आज यहाँ समन्वय भवन में राज्य स्तरीय मछुआरा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि समाज में सभी के साथ समान रूप से व्यवहार होना चाहिये। प्रकृति के संसाधन सबके लिये हैं। व्यवहारिक रूप में कुछ लोग उनका लाभ लेते हैं, कुछ नहीं ले पाते हैं। प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय के लिये संसाधनों का उपयोग करने वालों से टैक्स के रूप में राशि लेकर गरीबों के कल्याण के कार्यों में लगा रही है। आगे भी लगायेगी। सभी व्यक्ति इज्जत की जिन्दगी जिये, इसके प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करवाने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *