प्रतिभाओं का सम्मान शिक्षा जगत का सम्मान है

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने आज यहाँ टेलेंट हंट-2014 प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान वास्तव में सम्पूर्ण शिक्षा जगत का सम्मान है। यह समय ज्ञान आधारित अर्थ-व्यवस्था का युग है।

इस दृष्टि से ज्ञान को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की नितांत आवश्यकता है। आयोजन पटेल ग्रुप आफ इन्स्टीटयूशंस द्वारा किया गया था। राज्यपाल श्री यादव ने प्रतियोगिता में क्रांतिका विद्या निकेतन स्कूल, इंदौर के आलेख जैन को एक लाख रूपये का प्रथम पुरस्कार तथा सेंट जेवियर सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल, भोपाल के श्री सुजय विश्वकर्मा को 51 हजार रूपये का द्वितीय पुरस्कार तथा जवाहरलाल नेहरू स्कूल, भोपाल के विवेक गुप्ता को 21 हजार रूपये का तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त 54 अन्य छात्र को भी पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *