विश्व जनसंख्या दिवस पर आज प्रशासन अकादमी के सभाकक्ष में एक दिवसीय कार्यशाला में स्वास्थ्य आयुक्त श्री पंकज अग्रवाल ने कहा कि छोटे परिवारों की अहमियत से सभी को परिचित होना आवश्यक है। छोटा परिवार गृहणी के स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।
बच्चे की माँ की सेहत तभी ठीक रहेगी जब बच्चे कम हों और उनके जन्म के बीच अंतराल हो। श्री अग्रवाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता पर दंपत्तियों को छोटे परिवार की समझाइश देने का महत्वपूर्ण दायित्व है। मध्यप्रदेश में इस समय प्रति माता 2.9 अर्थात लगभग तीन शिशु का औसत है जिसे घटा कर 2.1 पर लाने का लक्ष्य है। परिवार कल्याण कार्यक्रम में परिवार सीमित रखने के लिए दंपतियों को स्थायी और अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है।