रायसेन दंगों की पुनरावृत्ति न हो

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव द्वारा रायसेन जिले में हुए दंगे के संबंध में प्राप्त शिकायतों पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश देते हुए कहा

है कि इस बात का ध्यान रखा जाये कि प्रदेश में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न होने पाये। राज्यपाल श्री यादव ने कहा कि साम्प्रदायिकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कायर्वाही की जाये। चाहे वह किसी भी वर्ग और धर्म का हो। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिकता फैलाने वालों का कोई धर्म और ईमान नहीं होता है। इसलिए पुलिस को हर समय सतर्क और सजग रहना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि दंगे और हिंसा जैसी घटनाओं से आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि हमारे प्रदेश में सभी धर्मों के त्यौहार और पर्व शांति,एकता और आपसी सदभाव के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने की परम्परा है। उन्होंने प्रदेशवासियों से देश और देश की परम्पराओं का सम्मान करते हुए शांति और भाईचारे का वातावरण मजबूत बनाये रखने का आव्हान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *