गाजपट्टी पर आज तड़के इस्राइल के हवाई हमलों में तेरह फलस्तीनी मारे गए हैं। पांच दिन से जारी हिंसा में मरने वालों की संख्या एक सौ अठारह हो गई है। स्थानीय स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता अशरफ अल कुदरा ने बताया
कि उत्तरी गाज के बेत लाहिया में विकलांगों की एक संस्था पर हुए हमले में दो लोग मारे गए। अफगानिस्तान में आज अलग अलग विस्फोटों में दस लोग मारे गये हैं। सबसे घातक हमला दक्षिणी कंधार सूबे में हुआ। पंजवई जिले के पुलिस प्रमुख सुल्तान मोहम्मद ने बताया कि सड़क किनारे रखे बम से हुए विस्फोट में एक कार में सवार आठ लोग मारे गये। दूसरा विस्फोट पूर्वी नंगरहार सूबे में हुआ। आधारिक सूत्रों के अनुसार जलालाबाद में हुए इस विस्फोट से एक पुलिस अधिकारी और एक नागरिक की मौत हो गयी। अब तब किसी गुट ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी नही ली है।