राज्यपाल की धर्मपत्नी की प्रथम पुण्य-तिथि

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव की उपस्थिति में उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय शांति देवी उर्फ अनारी देवी की प्रथम वार्षिक श्राद्ध (बरसी) 16 जुलाई, 2014 को उनके गृह ग्राम आँधीपुर, तहसील फूलपुर, जिला आजमगढ़ में श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई।

इस अवसर पर पावन यज्ञ तथा भण्डारा किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली,पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश तथा उत्तरप्रदेश के हजारों लोग उपस्थित हुए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी दलों के नेता और प्रशासनिक अधिकारी तथा हजारों ग्रामीण पहुँचे। राज्यपाल श्री यादव ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करने बड़ी संख्या में पहुँचे लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर राज्यपाल के परिजन भी उपस्थित थे। राज्यपाल श्री यादव ने ग्रामीणों के लगाव तथा श्रद्धा देखकर कहा कि मैं लम्बे अर्से के बाद अपनी जन्म और कर्म भूमि पर आया हूँ। यहाँ पर स्थानीय लोगों का लगाव और आत्मीयता देखकर मैं बहुत अभिभूत हूँ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *