मध्यप्रदेश में अनाज के सुरक्षित भण्डारण में सायलो बेग के उपयोग के लिये गुरूवार को नई दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री अनंत कुमार ने प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री कुँवर विजय शाह को अवार्ड प्रदान किया।
इस मौके पर केन्द्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री निहालचंद भी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में पिछले वर्षों में समर्थन मूल्य पर गेहूँ की भारी मात्रा में खरीदी के दौरान जूट के बारदानों की कमी की वजह से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की पहल पर सायलो बेग में गेहूँ के सुरक्षित भंडारण किये जाने की यह अभिनव पहल की गई थी। कार्यक्रम में केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री अनंत कुमार ने देश में पर्यावरण को नुकसान पहुँचाये बगैर ग्रीन प्लास्टिक रिवेल्यूशन का आव्हान किया। श्री अनंत कुमार ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में प्लास्टिक का इस तरह उपयोग हो, जो ईको फ्रेण्डली हो।