मलेशिया एयर लाइंस मे सवार २९८ लोगों की मौत हो गई

मलेशिया एयर लाइंस के विमान को कल रात रूस की सीमा के पास पूर्वी यूक्रेन के ऊपर मार गिराया गया जिससे उसमें सवार सभी २९८ लोगों की मौत हो गई। विमान में २८३ यात्री और चालक दल के १५ सदस्य सवार थे। इनमें १५४ नेदरलैंड के नागरिक थे।

विमान में किसी भारतीय नागरिक के सवार होने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।  दुर्घटनाग्रस्त बोईंग ७७७ विमान एम्सटर्डम से क्वालालम्पुर की उड़ान पर था।  यूक्रेन के राष्ट्रपति पेत्रो पोरोशैंको ने बताया कि विमान पर शायद उनके देश की हवाई सीमा में हमला किया गया। उन्होंने इसे आतंकवादी कार्रवाई बताया। यूक्रेन के अधिकारियों ने इस घटना के लिए रूस समर्थक विद्रोहियों को जिम्मेदार बताया है, लेकिन स्वयंभू लुहांस्क पीपल्स रिपब्लिक का दावा है कि इस विमान को यूक्रेन की वायुसेना के एस यू-२५ लड़ाकू विमान से छोड़ी गई मिसाइल से गिराया गया। इस बीच, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हादसे के लिए यूक्रेन को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री नज+ीब रज+ाक से बात कर इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। श्री रज+ाक ने कहा कि उन्हें विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से गहरा धक्का लगा है। अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस घटना को भयानक त्रासदी बताते हुये यूक्रेन को सभी तरह की मदद का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *