मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ रोज़ा अफ्तार

मुख्यमंत्री निवास में आज रोजा अफ्तार का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। रोजा अफ्तार के बाद काजी शहर भोपाल मुश्ताक अली ने उपस्थित मुस्लिमों को नमाज पढ़ाई।

इस मौके पर श्री चौहान ने कहा कि देश-प्रदेश में अमन-चैन भाई-चारा बना रहे। हमारा देश-प्रदेश लगातार प्रगति में आगे बढ़े। सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, सब सुखी हों, सब निरोगी हों, ईश्वर से यही प्रार्थना है। रोजा अफ्तार में गृह मंत्री श्री बाबूलाल गौर, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री अन्तरसिंह आर्य, आदिम-जाति कल्याण एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री श्री ज्ञान सिंह, मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के चेयरमेन श्री शौकत मोहम्मद खान, काजी शहर इंदौर डॉ. इशरत अली, मुख्य सूचना आयुक्त श्री के.डी. खान, भोपाल विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री आगा कय्यूम, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री शेख हिदायतुल्ला, काजी शहर सांवेर, मंदसौर, खण्डवा और विभिन्न जिलों के शहर काजी, मुफ्ती, मौलाना और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *