प्रदेश में श्रमिकों के हितों का रखा जायेगा ख्याल

श्रम मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा है कि प्रदेश में श्रमिकों के हितों का पूरी तरह से ख्याल रखा जायेगा। श्रमिकों का कल्याण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। श्रम मंत्री श्री आर्य रविवार

को भोपाल में श्रमिकों के पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले श्रमिकों के 15 हजार 379 बच्चों की एक करोड़ 43 लाख रुपये की शैक्षणिक तथा शिक्षा प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया।

श्रम मंत्री श्री आर्य ने कहा कि राज्य सरकार ने श्रमिकों के हितों में अनेक निर्णय लिये हैं। श्रमिकों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष की गई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की गणना श्रमिकों के कल्याण में काम करने वाला अग्रणी राज्यों में होती है। प्रदेश में संगठित तथा असंगठित क्षेत्र के लाखों श्रमिक के लिये 5 कल्याण मंडल का गठन किया गया है। इन मंडलों के माध्यम से श्रमिकों के लिये कल्याणकारी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। प्रदेश में स्लेट-पेंसिल श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र के असंगठित श्रमिकों की भलाई के लिये लगातार कार्य किये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *