मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बरेली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री खुमान सिंह रघुवंशी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वे 88 वर्ष के थे। उनका कल निधन हो गया था।
श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने और शोक-संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की है।