राज्य वरिष्ठजन आयोग ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट

मध्यप्रदेश राज्य वरिष्ठजन आयोग ने आज यहाँ मंत्रालय में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को अंतरिम रिपोर्ट सौंपी। आयोग ने वरिष्ठजन के कल्याण के लिये प्रस्तावित नीति का प्रारूप भी प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर आयोग के अध्यक्ष श्री वी.जी. धर्माधिकारी, उपाध्यक्ष श्री नानकराम वाधवानी, सदस्य श्री एस.के सारस्वत, श्री बद्रीलाल पाटीदार, मुख्य सचिव श्री अंटोनी डिसा, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं सामाजिक न्याय श्रीमती अरूणा शर्मा, आयुक्त सामाजिक न्याय श्री वी.के. बाथम उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *