उत्तरप्रदेश पुलिस ने लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक महिला की नृशंस हत्या के सिलसिले में एक सुरक्षा गार्ड को गिरफ्तार किया है। इस महिला का शव विकृत अवस्था में १७ जुलाई को उस समय मिला।
महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या पर कड़ा रुख अपनाते हुए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले को जल्दी सुलझाने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृत महिला के परिवार को दस लाख रुपये की वित्तीय सहायता और उसके दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च वहन करने की भी घोषणा की है।