परीक्षार्थी कर सकेंगे गड़बड़ी की शिकायत सीधे पर्यवेक्षक को

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2013 की प्रारंभिक परीक्षा के लिये 3 क्षेत्रीय केन्द्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। यह पर्यवेक्षक परीक्षा व्यवस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करेंगे।

यह पर्यवेक्षक उच्च न्यायिक सेवा एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। इन अधिकारियों के मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल एड्रेस परीक्षार्थियों को उपलब्ध करवाये जायेंगे, ताकि वे किसी भी गड़बड़ी की शिकायत सीधे पर्यवेक्षकों से कर सकें। राज्य लोक सेवा परीक्षा-2013 की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2014 को 2 सत्र में होगी। प्रदेश के 51 जिले के 1108 केन्द्र पर होने वाली परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता के लिये आयोग ने वर्तमान व्यवस्था के अतिरिक्त 3 क्षेत्रीय केन्द्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की है। जबलपुर क्षेत्र, जिसमें जबलपुर, रीवा एवं शहडोल संभाग शामिल हैं, के लिये उच्च न्यायिक सेवा के सेवानिवृत्त श्री अशोक कुमार जैन को नियुक्त किया है। इनका मोबाइल नम्बर 9425809244 है। ग्वालियर क्षेत्र, जिसमें सागर, ग्वालियर और चम्बल संभाग शामिल हैं, के लिये उच्च न्यायिक सेवा के सेवानिवृत्त श्री रघुवीर सिंह चूड़ावत क्षेत्रीय पर्यवेक्षक होंगे। इनका मोबाइल नम्बर 9425364946 है। इसी तरह भोपाल क्षेत्र के पर्यवेक्षक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री राकेश बंसल होंगे। इस क्षेत्र में भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग शामिल हैं। श्री बंसल का मोबाइल नम्बर 9893097235 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *