श्रीलंका की नौसेना ने ३८ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने कल रात दो अलग-अलग स्थानों से ३८ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया और मछली पकड़ने वाली ९ नौकाओं को कब्जें में ले लिया। इसकी पुष्टि करते हुए नौसेना

प्रवक्ता कमांडर कोसल वर्नाकुलसूर्या ने बताया कि २० मछुआरों को तलाईमन्नार तट के पास पकड़ा गया। इन मछुआरों को आज तलाईमन्नार में मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा जा रहा है। डेलफ्ट द्वीप के पास पकड़े गए १८ अन्य मछुआरों को कनकेसनतुुरई ले जाया जा रहा है। इन्हें भी असैनिक अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *