उच्चतम न्यायालय ने सहारा कंपनी के प्रमुख सुब्रत रॉय को अंतरिम ज+मानत या पेरोल पर छोड़ने से इनकार कर दिया है। लेकिन न्यायालय ने कंपनी को न्यूयॉर्क और लंदन में अपने आलीशान
होटल बेचने की अनुमति दे दी है, ताकि वह धन जुटा कर श्री रॉय की नियमित ज+मानत के लिए सेबी के पास दस हज+ार करोड़ रुपये जमा करा सके। न्यायालय ने सुब्रत रॉय को भरोसा दिलाया है कि वे दिन में पुलिस हिरासत में जेल से बाहर जाकर अपनी संपत्तियां बेचने के लिए खरीदारों से बातचीत कर सकेंगे। श्री रॉय इस वर्ष चार मार्च से जेल में हैं।