15 जिलों के 25 सरपंच का चुनाव ई.व्ही.एम. से होगा

पंचायत उप-निर्वाचन-2014 पूर्वार्द्ध में 15 जिलों के 25 सरपंच का चुनाव ई.व्ही.एम. से होगा। उप-निर्वाचन के लिए मतदान 28 जुलाई को होगा। प्रदेश में पहली बार किसी भी प्रकार के स्थानीय निकाय-पंचायत निर्वाचन ई.व्ही.एम. से हो रहे हैं।

आयुक्त, राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर.परशुराम ने बताया है कि ई.व्ही.एम. से मतदान की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं। आयोग द्वारा संबंधित मतदान सामग्री जिलों को उपलब्ध करवा दी गयी है। प्रदेश के शिवपुरी, दतिया, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, देवास, राजगढ़, कटनी और नरसिंहपुर जिले में एक-एक सरपंच पद का चुनाव होगा। इसी तरह जिला शहडोल, धार और बड़वानी में 2-2, पन्ना में 4, छिन्दवाड़ा और मण्डला में 3-3 सरपंच पद का चुनाव ई.व्ही.एम. से होगा। उप-निर्वाचन के लिए 16 जिलों के 24 सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सात जिलों के 11 सरपंच पद के लिए कोई भी नाम निर्देशन-पत्र नहीं प्राप्त हुआ। उप-निर्वाचन 60 सरपंच पद के लिए होना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *