सुषमा स्वराज ने कहा कि इराक में बंधक ४१ भारतीय सुरक्षित

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि इराक में बंधक बनाए गए ४१ भारतीय सुरक्षित है। इराक में फंसे भारतीयों के मुद्दे पर लोकसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हालांकि सरकार

इन लोगों के सीधे सम्पर्क में नहीं है, लेकिन विभिन्न सूत्रों से इनके सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि भारत इराक में जारी संघर्ष और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति के प्रति बहुत चिंतित है। श्रीमती स्वराज ने सुझाव दिया कि बंधक बनाए गए भारतीयों की रिहाई के लिए सदन अपहरणकर्ताओं से अपील करे। उन्होंने कहा कि रमज+ान के पवित्र महीने में इनकी रिहाई भारत के लिए तोहफा हो सकती है। रमजान का महीना चल रहा है। इस रमजान में वह भारत को तोहफा देने का काम करें। हमारे वह बच्चे छोड़ दें, जिनको उन्होंने पकड़ रखा है, वह निर्दोष हैं और वह एक ऐसे मुल्क से संबंधित हैं जो मुल्क उनके साथ दोस्ती रखता है। इसलिए आज इस सदन से अगर यह सुर जाए तो मुझे लगता है कि सबसे बड़ा ऐक्शनप्लान होगा कि आज की इस अपील का और भी असर होगा तो ईद से पहले रमजान के अंत तक वह बच्चे वापस आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *