पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर पख्तूनख्वाह सूबे के मालाकण्ड जिले में आज दो मस्जिदों में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए विस्फोटों में १५ लोग मारे गए और २५ घायल हो गये। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। अभी तक किसी ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन यह क्षेत्र पाकिस्तानी तालिबान का गढ़ माना जाता है। विस्फोटों से मस्जिदों को भी कुछ नुकसान हुआ है।पूर्वी इराक के दियाला प्रांत में आज हुए दो बम विस्फोटों में ४८ लोग मारे गए और ८९ घायल हो गए। प्राप्त सूचना के अनुसार बाकुबा नगर में सुन्नियों की एक मस्जिद के पास सड़क किनारे रखे गए दो बम लगातार उस समय फटे जब लोग शुक्रवार की नमाज अदाकर मस्जिद से लौट रहे थे। इराक में सुन्नी और शिया सम्प्रदायों के बीच आपसी मतभेदों के कारण भारी तनाव बना हुआ है।