जनसंपर्क एवं ऊर्जा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-फितर के मौके पर शुभकामनाएँ और बधाई दी है। श्री शुक्ल ने अपने संदेश में कहा है कि रमजान के पवित्र
माह की समाप्ति के बाद मनाया जाने वाला ईद-उल-फितर का पर्व एकता का प्रतीक है। यह पर्व शांति, प्रेम, सौहार्द का संदेश देता है। जनसंपर्क मंत्री ने प्रदेशवासियों से त्यौहार को सदभाव और उल्लास से मनाने की अपील की है।