मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जन-समस्याओं के निराकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल करते हुए 31 जुलाई को सी.एम. हेल्पलाइन का शुभारंभ करेंगे। शुभारंभ कार्यक्रम दोपहर 2.40 बजे सी-21 मॉल
में रखा गया है। इस हेल्पलाइन का टोल फ्री नम्बर 181 रहेगा। इसमें प्रदेश में कहीं से भी कोई व्यक्ति अपनी समस्या के बारे में जानकारी दर्ज करा सकता है। काल आते ही रिसीव करने की व्यवस्था रहेगी। समस्या या शिकायत की जानकारी संबंधित विभाग को भेजकर निराकरण की कार्रवाई होगी। इस हेल्पलाइन से प्रदेश की महत्वपूर्ण जानकारी भी प्राप्त की जा सकेगी।