मतदाता सुविधा कैम्प में लिये गये आवेदन

मतदाताओं की सुविधाओं के लिये जे पी हास्पिटल में आज आयोजित कैम्प में नाम जोड़ने,त्रृटि सुधार और डुप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र बनाने के लिये आवेदन लिये गये। आवेदकों को अवगत कराया गया कि उनके द्वारा मतदाता

सूची में नाम जोडने,त्रृटि सुधार करने आदि के लिये दिये गये आवेदनों पर कार्यवाही करते हुये त्वरित निराकरण किया जायेगा। कैम्प में उपजिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। परिचय पत्र में त्रृटि सुधार के लिये ई 2 अरेरा कालोनी भोपाल से पहुंची सुश्री मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि उन्होंने आवेदन दिया है। उन्हें अधिकारियों ने अवगत कराया कि 4 अगस्त के पहले त्रृटि सुधार कर नवीन मतदाता परिचय पत्र उपलब्ध करा दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *