भारत और अमरीका के बीच पांचवी वार्षिक महत्वपूर्ण वार्ता आज

पांचवीं भारत-अमरीका महत्वपूर्ण वार्ता आज नई दिल्ली में होगी। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज और जॉन कैरी इसकी सह-अध्यक्षता करेंगे। इसके बाद प्रतिनिधि मंडल स्तर की बातचीत होगी। श्री कैरी तीन

दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे। इस वार्ता से सितम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमरीका यात्रा की रूपरेखा तैयार होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरूद्दीन ने कहा है कि भारत – अमरीका संबंध अधिक स्थिरता और परिपक्वता के साथ आगे बढ़ रहे हैं तथा उम्मीद है कि श्रीमती स्वराज और श्री कैरी की वार्ता आपसी संबंधों को सुदृढ़ करने के लिए नई पहल साबित होगी। श्री अकबरुद्दीन ने बताया कि श्री मोदी की सितंबर में निर्धारित अमरीका यात्रा के मद्देनजर विश्व के इन दो सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए बदलाव संबंधी कदम उठाने पर विचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *