स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां प्रारंभ

मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने आज मंत्रालय सभा कक्ष में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री नंदन दुबे भी उपस्थित थे। बैठक में जानकारी दी गई कि मोतीलाल

नेहरु स्टेडियम भोपाल में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। मुख्य सचिव ने इस समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान राष्ट्रध्वज फहराएंगे और संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय समारोह के लिए कमिश्नर भोपाल, पुलिस मुख्यालय, लोक निर्माण विभाग, जनसंपर्क और संस्कृति विभाग सहित भोपाल नगर निगम और अन्य एजेंसियों द्वारा निभाए जाने वाले दा‍यित्वों पर चर्चा की। बैठक में जानकारी दी गई कि स्वतंत्रता दिवस की शाम रवीन्द्र भवन परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें विशिष्ट, अति विशिष्ट व्यक्ति और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *