केंसर पीड़ित शिवानी के इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी

 दमोह की केंसर रोग से पीड़ित 14 वर्षीय शिवानी दुबे का इलाज का खर्च सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर दमोह को इस आशय के निर्देश दिये। शिवानी दुबे लम्बे समय से केंसर रोग से पीड़ित है।

महँगा इलाज होने के कारण बालिका के परिजन को आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। जब मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को इसकी जानकारी प्राप्त हुई, उन्होंने तत्काल कलेक्टर दमोह को शिवानी का पूरा इलाज करवाने को कहा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. गौतम से जानकारी प्राप्त कर केंसर रोग विशेषज्ञों से भी चर्चा की। इलाज पर होने वाले खर्च का ब्यौरा भी मँगा लिया गया है और शिवानी का इलाज शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की इस संवेदनशील पहल के लिये शिवानी के परिजन ने आभार मानते हुए कहा कि अब उनकी बच्ची का जीवन सुरक्षित हो जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *