सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग ने कहा है कि भारत पाकिस्तान द्वाराभारतीय सैनिकों का सर काटने जैसी घटनाओं का कड़ा जवाब देगा। आज नये सेनाप्रमुख के रुप में अपना कार्य भार ग्रहण करते हुए जनरल सुहाग ने कहा किविश्व
की सबसे बहादुर और बेहतर सेना का नेतृत्व करना गर्व की बात है। नयेसेना प्रमुख ने कहा कि वे सेना को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिशकरेंगे। उन्होंने कहा कि उनका जोर सैनिकों को नवीनतम हथियार और उपकरण उपलब्ध कराने पर रहेगा। जनरल सुहाग ने कल जनरल बिक्रम सिंह के स्थान परनये सेना प्रमुख का पद संभाला।