दर्शन-शास्त्र विशेषकर बौद्ध और भारतीय दर्शन पर केन्द्रित विश्व के पहले साँची बौद्ध एवं भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में इसी साल अक्टूबर से अध्यापन शुरू हो जायेगा। प्रारंभ में 8 सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू किये जा रहे है।
इनमें प्राकृत एवं जैन अध्ययन, संस्कृत भाषा अध्ययन, बौद्ध धर्म, भारत में योग परम्परा, धर्मों का तुलनात्मक अध्ययन, भारतीय दर्शन, कश्मीरी शैववाद थ्योरी एण्ड प्रेक्टिस तथा हिन्दू एवं बौद्धिस्ट तंत्र शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों में पढ़ाने वाले प्रोफेसर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त शिक्षाविद हैं। इनमें से कोई भी कुलपति के स्तर से कम नहीं है। इन आवासीय पाठ्यक्रमों को पढ़ाने वाले प्रोफेसरों में अमेरिका, जर्मनी और तिब्बत सहित भारत के प्रोफेसर शामिल हैं। दो माह के इन पाठ्यक्रमों में प्रत्येक में 25 से 30 विद्यार्थी होंगे।