परख वीडियो कान्फ्रेंसिंग 7 अगस्त को

मंत्रालय में 7 अगस्त को प्रात: 11 बजे परख वीडियो कान्फ्रेंसिंग होगी। कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव जिला कलेक्टर्स से प्रदेश में खरीफ फसलों की बोवनी की स्थिति पर चर्चा करेंगे।

परख में बाढ़ की स्थिति, छात्रवृत्ति स्वीकृति एवं वितरण की स्थिति, जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने, अधिकारियों के आकस्मिक निरीक्षण के साथ समग्र के अंतर्गत समेकित छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। खनिज संसाधन से संबंधित प्रकरणों पर भी चर्चा की जायेगी। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने संबंधित विभागों को 4 अगस्त तक अद्यतन जानकारी भिजवाने के निर्देश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *