प्रदेश में कृषि महोत्सव आयोजित होंगे

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन की अध्यक्षता में आज विस्तार सुधार कार्यक्रम ‘आत्मा’ अन्तर्गत राज्य कृषक सलाहकार समिति की बैठक हुई।

बैठक में श्री बिसेन ने कहा कि प्रदेश में सामान्य वर्ग के कृषकों को नलकूप खनन पर 25 हजार और मोटर पंप पर 15 हजार रुपए प्रति कृषक अनुदान मिलेगा। इससे प्रदेश के 2500 कृषक लाभांवित होंगे। इस के लिये 10 करोड़ की राशि का प्रावधान रखा गया है।

श्री बिसेन ने कहा कि जबलपुर में अन्तर्राष्ट्रीय गेहूँ अनुसंधान केन्द्र पर 24 अगस्त को राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। संगोष्ठी में जिसमें देश-विदेश के कृषि वैज्ञानिक, गेहूँ उत्पादक कृषक और आत्मा योजना कृषक भी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उन्नत खेती की तकनीक और उत्पादन बढ़ाने के लिए समिति के सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों पर प्रभावी रूप से अमल किया जायगा। श्री बिसेन ने बताया कि आत्मा योजना की जिला-स्तरीय समिति में विधायक भी सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के बड़े जिले में दो कृषि विज्ञान केन्द्र खोले जायेंगे। छतरपुर में हार्टिकल्चर कॉलेज खुलेगा और पन्ना में पशु चिकित्सा महाविद्यालय प्रारंभ किया जायेगा।

श्री बिसेन ने बताया कि सीहोर जिले के आमला में विश्व स्तर का अन्तर्राष्ट्रीय शुष्क क्षेत्र कृषि अनुसंधान केन्द्र बनेगा। मुख्यमंत्री कृषक विदेश अध्ययन यात्रा में 20 कृषक का प्रतिनिधि- मंडल विदेश जायेगा। आत्मा योजना से संबंधित कृषकों को खेत तीर्थ योजना के तहत उन्नतशील कृषकों के खेतों का भ्रमण करवाया जायगा। जिला स्तरीय आत्मा समिति की बैठक में राज्य कृषक सलाहकार समिति के सदस्यों को विशेष रूप से बुलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *