बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एक गंभीर मुद्दा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश एक गंभीर मुद्दा है और उनकी पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है। संसद भवन के बाहर पार्टी नेता सीताराम येचुरी

ने कहा कि यूपीए सरकार के बीमा विधेयक में केवल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश था लेकिन मौजूदा विधेयक में विदेशी संस्थागत निवेशकों को अनुमति देने सहित 11 संशोधन हैं। हम तो मानते हैं कि जितना आप एफडीआई को बढ़ाओगे अपने बीमा क्षेत्र में उतना ही ज्यादा देश के करोड़ों लोगों की जिन्दगी भर की बचत उनके हाथ में रहेगी, जो वो इस्तेमाल करेंगे दुनिया के किसी भी कौने में अपने मुनाफे बढ़ाने के लिए। ये पैसा आज तक हमारी पंचवर्षीय प्रणालियों का सबसे बड़ा फाइनेंस का जो है ये अपना इंशोरेंस सेक्टर था जो अब बंद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *