देवास जिले की नगर परिषद् टोंकखुर्द एवं पीपलरवां के मतदाता अपना क्रमांक और नाम राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं। आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर. परशुराम ने बताया है
कि प्रदेश में पहली बार नगरीय निकाय चुनाव के लिए फोटोयुक्त मतदाता सूची बनाने के साथ ही इसे आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। कोई भी मतदाता वेबसाइट में अपना नाम, क्रमांक और मतदान केन्द्र का नाम देख सकता है।