मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने राष्ट्रीय पर्व पर होने वाले शासकीय समारोह में अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश सभी कार्यालय प्रमुख को दिये हैं। मुख्य सचिव ने कार्यालय प्रमुख को भेजे निर्देश में कहा है
कि राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य शासन के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य है। साथ ही यह पदीय कर्त्तव्यों में सम्मिलित भी है।मुख्य सचिव ने अपने निर्देश में कहा कि अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शामिल हो इसके लिये उन्हें निर्देशित एवं प्रोत्साहित करें।