जन-समस्याओं का करें उचित समाधान

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने कहा है कि प्रशासनिक अधिकारियों से लोक सेवक के रूप में ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा की जाती है। इन अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए कठिन परिश्रम, लगन

और दक्षता से काम करने की आवश्यकता है। राज्यपाल ने कहा कि जनहित का प्रत्येक निर्णय दृढ़तापूर्वक लें और उसका समयबद्ध क्रियान्वयन भी सुनिश्चित करें। राज्यपाल श्री यादव आज राजभवन में भारतीय प्रशासनिक सेवा के राज्य संवर्ग के 2013 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से भेंट कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *