सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड में एक जवान के शहीद होने की खबर

जम्‍मू कश्‍मीर के कुपवाडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड चल रही है। नियंत्रण रेखा के पास तंगधार सैक्‍टर के गूगलधारा क्षेत्र में आज सुबह आतंकवादियों

के एक समूह ने घुसपैठ की कोशिश की। सेना के सर्तक जवानों ने घुसपैठियों को चुनौती दी तब उन्‍होंने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सेना ने भी जवाब दिया। मुठभेड में सेना के एक जवान के शहीद होने की खबर है। हालांकि सेना प्रशासन और आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्‍टि नहीं की है। ब्‍यौरे की प्रतीक्षा है। इस बीच, पुलिस और सेना ने किश्‍तवाड् जिले के छेछा जंगलों में आतंकवादियों के एक ठिकाने से भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किया है। रक्षा प्रवक्‍ता ने आकाशवाणी को बताया कि इस इलाके में हथियारों के जखीरे और गोला बारूद मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद 17 राष्‍ट्रीय राफल्‍स और पुलिस ने मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *