सी.एम. हेल्पलाइन 181 के जरिये नागरिकों को सभी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देने और उनकी शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करने की राज्य शासन की मंशा है।
मुख्य सचिव ने सभी कार्यालय प्रमुख को कहा कि वे इस योजना की गतिविधियों की साप्ताहिक समीक्षा करें। जिन अधिकारियों द्वारा समय-सीमा में शिकायतों का निराकरण नहीं किया है उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। पहली चूक पर उन्हें सतर्क किया जाये या लिखित चेतावनी दें। यदि चूक दोबारा होती है तो विभागीय प्रक्रिया अपनाकर उन्हें दण्डित करें। मुख्य सचिव ने कहा है कि जो भी कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नहीं करेगा तो यह शिथिलता मानी जायेगी और उच्च स्तर पर उनके विरुद्ध कार्यवाही होगी।