मध्यप्रदेश हज कमेटी का पुनर्गठन

राज्य शासन ने मध्यप्रदेश हज कमेटी का पुनर्गठन कर 12 व्यक्तियों को सदस्य के रूप में नियुक्ति किया है। नवगठित हज कमेटी में मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष श्री शौकत मोहम्मद खान

के अलावा सर्वश्री इकबाल हुसैन कुरैशी, उज्जैन, अनवर अहमद एडवोकेट मंदसौर, मेहन्दी हसन (शिया समुदाय) भोपाल, श्रीमती नाहिद अख्तर कोतमा, अनूपपुर, रहमान राईन पार्षद, विदिशा, मुस्ताक खां पार्षद, गोहद जिला भिण्ड, हाजी इनायत हुसैन कुरैशी, इंदौर, सरफराज हसन, भोपाल, सिराज कुरैशी और ग्वालियर के रिजवान अंसारी के सदस्य होंगे। कार्यपालन अधिकारी मध्यप्रदेश हज कमेटी को नवगठित हज कमेटी का पदेन सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *