राज्य शासन ने मनरेगा के जॉब कार्डधारी श्रमिकों की मजदूरी के लंबित भुगतान के लिये 369 करोड़ रूपये का आवंटन आज जारी किया है। म.प्र.राज्य रोजगार गांरटी परिषद द्वारा प्रदेश के 50 जिलों में मनरेगा मजदूरी भुगतान
के लिये यह राशि आवंटित की गई है। मनरेगा में सामग्री खरीदी कार्यों के लिये राशि का आवंटन पृथक से किया जायेगा। आयुक्त मनरेगा डॉ. रविन्द्र पस्तोर ने आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए मजदूरी राशि यथाशीघ्र श्रमिकों के बैंक खातों में प्रेषित करने के निर्देश जिला कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक को दिये है